फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बहराइच...रुपईडीहा के पचपकरी वार्ड में हिंसक वन्यजीव का आतंक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के पचपकरी वार्ड में आज सुबह एक हिंसक वन्यजीव के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वन्यजीव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कुछ चश्मदीद उसे टाइगर तो कुछ शेर बता रहे हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों में राधे वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा उम्र लगभग 60 वर्ष शामिल हैं, जिनके सिर और मुंह पर गंभीर घाव हैं। दूसरी घायल संजना पुत्री हंसराम उम्र लगभग 12 वर्ष है, जो सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी, तभी वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। तीसरे घायल अंकित पुत्र धनीराम उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताए जा रहे हैं, जिन्हें सिर पर हमले के बाद गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा भेजा गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार वन्यजीव काफी बड़ा है और लगातार आक्रामक व्यवहार कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह पचपकरी गांव की झाड़ियों में छिपा हुआ है और कभी भी दोबारा हमला कर सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह सीमा के समानांतर सड़क होते हुए एसएसबी कैंप की ओर से इलाके में आया है। घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की ओर से वनरक्षक ब्रह्मदेव, रविकांत सहित वनकर्मी अमृतलाल, प्रकाश, रामकुमार, अमीन, राजेंद्र, दयाराम, कबीले और श्रीराम मौजूद हैं। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल कांग्रेस त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा है, जिनमें किरण कश्यप, राजकुमार वर्मा (बाबूजी), बजरंग वर्मा, रामजी, नन्हेलाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे इलाके को घेर लिया गया है। वन विभाग की टीम पदचिह्नों के आधार पर वन्यजीव का पीछा कर रही है, ताकि उसे काबू में कर लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। फिलहाल क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें