फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बहराइच...भेड़िये के हमले में घायल बालक ने लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम

बहराइच के मल्लाहनपुरवा गांव में शुक्रवार को भेड़िये के हमले में घायल हुए बालक की तबीयत देर रात मेडिकल कॉलेज में बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। बालक ने लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी स्टार (6) पुत्र रोशन शाम 5 बजे के आसपास जब द्वार पर खेल रहा था तभी भेड़िये ने बच्चे को जबड़े में दबोचा और झाड़ियों में खींच ले गया। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर बच्चे को किसी तरह छुड़ाया था। लेकिन तब तक भेड़िया बच्चे के दोनों हाथ के पंजे को चबा गया था। बालक को लहूलुहान बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन रात 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर बच्चे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। आसपास के जंगल और खेतों की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। तीन पिंजरे लगे हैं, कॉबिंग और तेज कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें