फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बहराइच...आदर्श नगरपंचायत रुपईडीहा में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई

आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, निवर्तमान भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रतन अग्रवाल, सभासद नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति सहित नगर पंचायत के सुपरवाइजर व अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य एवं रतन अग्रवाल ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले महान नेता थे। उनके विचार और कार्य आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें