फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बहराइच नाव हादसा, फिर शुरू हुआ लापता लोगों के लिए रेस्क्यू

बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ के घने जंगलों में बसे भरथापुर गांव में बुधवार की शाम को कौड़ियाला नदी के बीच हुए नाव हादसे में अबतक आठ लोग लापता हैं। हादसे का आज चौथा दिन है डीएम और एसपी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गांव में ही अब तक तैनात हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी व पुलिस की टीम एसडीएम रामदयाल के नेतृत्व में लापता लोगों की खोज को लेकर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। सीओ यातायात पवन कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा व थानाध्यक्ष मुर्तिहा राम नरेश रेस्क्यू टीम की निगरानी कर रहे। इनके नेतृत्व में रेस्क्यू टीम लापता लोगों के तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा व थानाध्यक्ष मुर्तिहा राम नरेश सुबह पुलिस टीम के साथ भरथापुर गांव के लिए कतर्नियाघाट के टापू के बीच से होकर रवाना हुए जहां टीम को कतर्नियाघाट नदी के बीच टस्कर हाथी दिखाई दिया जो गेरुआ नदी से होकर भरथापुर के जंगल की ओर चला गया टीम को नदियों के बीच टापू के रास्ते हाथी के पगचिह्न दिखाई दिए हैं। रेस्क्यू टीम को जंगल के बीच आवागमन करते समय सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें