फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच : नोटिस के खिलाफ वन ग्राम वासी पहुंचे डीएफओ आफिस, जताई नाराजगी

जनपद बहराइच के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया में रहने वाले सैकड़ो नागरिक आज अतिक्रमण के नाम पर मिले नोटिस के खिलाफ डीएफओ ऑफिस पहुंचे और डीएफओ बी शिव शंकर से मिलकर नोटिस के खिलाफ नाराजगी जताई। आपको बता दे की दुधवा टाइगर रिजर्व अंतर्गत कतर्निया घाट वन्य जीव विभाग के भीतर बिछिया कस्बे में तकरीबन 200 से अधिक परिवार काफी वर्षों से निवास कर रहे हैं लेकिन स्वामित्व ना होने की वजह से जंगल विभाग इस आबादी को जंगल की भूमि बताते हुए इन्हें अतिक्रमणकरी बता कर हटाने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। नोटिस पाने के बाद अब सैकड़ों ग्रामीण प्रभागीय वन अधिकारी के पास पहुंचकर नाराजगी जताते हुए अपनी फरियाद कर रहे हैं हालांकि इस मामले में डीएफओ बी शिव शंकर का कहना है की जंगल की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसको लेकर 186 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसके पास स्वामित्व तो नहीं होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें