फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच में नाव पलटने से 22 ग्रामीण डूबे, एक की मौत, पूरी रात चलता रहा सर्च अभियान, मौजूद रहे अधिकारी

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र की कौड़ियाला नदी में बुधवार देर शाम ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। नाव सवार 22 ग्रामीणों में से 13 तैरकर बाहर निकल आए। गोताखारों को एक महिला रामदेई का शव मिला है जबकि एक महिला मौके से आधा किमी दूर बेहोशी की हालत में मिली है। रात एक बजे गोंडा से एनडीआरएफ की टीम भी बचाव के लिए पहुंच गई और रात भर सर्च अभियान चलता रहा। एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल ने बताया कि वह पूरी रात सर्च अभियान में जुटी टीम व प्रशासनिक अमले के साथ गांव में ठहरे हुए थे। इस दौरान सर्च अभियान में जुटे आईजी व लेखपाल संजय सिंह व लेखपाल सहायक आदर्श कुमार को गांव के किनारे जंगल के समीप जंगली हाथी ने दौड़ा लिया इस दौरान लोगों ने भागकर जान बचाई, इस बीच लेखपाल गिर गए जिन्हें हल्की चोट भी आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें