फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में कुएं में गिरा मगरमच्छ, दो घंटे चला अभियान, सुरक्षित निकाला गया

नानपारा रेंज के बेलामकन गांव में बृहस्पतिवार देर रात आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिर गया। सुबह कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा और रेंज कार्यालय को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि बरसात में मगरमच्छ आबादी की ओर आ सकते हैं। लोगों से जलाशयों के किनारे सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षा जानकारी दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें