फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में चाचा ने भतीजी को मार डाला, लाश को लकड़ियों के बीच छिपाया

बहराइच के सुजौली थाना के चफरिया गांव में एक युवक ने अपनी ही नौ माह की भतीजी की बुधवार शाम गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मासूम के शव को कपड़े में लपेटकर कमरे में रखी लकड़ियों के नीचे छिपा दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन विलख उठे। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रीना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसका देवर सुरेंद्र पाल (22) घर में मौजूद था, जबकि उसकी सास आंगन में कपड़े धो रही थीं। रीना की नौ माह की बेटी अंजू बरामदे में सो रही थी। रीना किसी काम से पड़ोस में गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटी तो बेटी चारपाई पर नहीं मिली। इस पर उसने सास से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले सुरेंद्र बच्ची को गोद में लेकर खेला रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें