भरथापुर नाव हादसा मामले में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज दोपहर 2 बजे मिहीपुरवा तहसील में हो रहा है। नाव हादसे में सुरक्षित बचे 13 लोग व लापता 8 और मृतक महिला के परिजनों को तहसील मिहीपुरवा प्रशासन की ओर से तहसील पहुचाया जा रहा है जिनसे आज मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। वहीं, भरथापुर गांव का हवाई सर्वेक्षण मुख्यमंत्री कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है।