जनपद बहराइच के महसी तहसील के जानकी नगर गाँव मे सरयू नदी द्वारा किये जा रहे कटान क्षेत्र का जायजा लेने के लिए सिंचाई विभाग के चीफ संदीप त्रिपाठी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुँचे। काटन क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद के संदीप त्रिपाठी ने कटान पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। आपको बता दे की नेपाल में हो रही भारी बारिश की वजह से निचले स्तर की नदियों में उफान आ गया है सरयू नदी की तेज धारा किसानों की जमीनों और मकानों को निशाना बनाते हुए धारा में समाहित कर रही है। जानकीनगर में कटान पीड़ितों से मिलने के बाद के संदीप त्रिपाठी ने कहा कि नदी में 11 घर समाहित हुए हैं हर कटान पीड़ित से बातचीत की गई है और उन्हें मदद देने का पूरा भरोसा दिया गया है आगे किसानों की जमीन और घर सुरक्षित रहे इसको लेकर बचाव कार्य भी किया जा रहा है।