फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आखिर पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मोतीपुर वन रेंज के जगतापुर गुलरिहा गांव में कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार सोमवार की देर रात वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। रात करीब तीन बजे तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में खबर तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जगतापुर गुलरिहा और आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। खेतों और गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने तथा उसकी आहट मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। शाम होते ही लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने में भी लोग सावधानी बरत रहे थे। ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और तेंदुए को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें