फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घेराबंदी पर पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में हुआ घायल

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की शाम उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्मी किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर वो उसे छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और किशोरी को आननफानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा पुलिस ने आरोपी अजमेर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान देर रात आरोपी अजमेर के नेपाल भागने की सूचना मिली। जिस पर रूपईडीहा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नेपाल बोर्डर के पास पचपकरी गांव के पास दुष्कर्मी की घेरा बंद की। पुलिस को देख आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजमेर के दाहिने पैर में गोली लगी है और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें