सांसद बहराइच डॉ आनंद कुमार गोंड जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। जनपद बहराइच में चयनित 12 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र व उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्यसेविकाओं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।