फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय गुलाल लग गया... तो समुदाय विशेष के लोगों ने शुरू कर दी हाथापाई

यूपी के बहराइच में रूपईडीहा क्षेत्र के लहरपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदायों में अबीर-गुलाल उड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हाथापाई शुरू हो गई। विसर्जन में शामिल युवती आरती सोनी ने बताया कि जब वह जा रही थी, तब अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा था। यह दूसरे समुदाय के लोगों को भी लग गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। हमले में आरती सोनी के पैर में चोट आई। कान में पहने गहने खो गए। युवती ने बताया कि गांव में हिंदू समुदाय के लोग केवल 4–5 घर हैं। जबकि, वर्ग विशेष के लगभग तीन दर्जन लोग रहते हैं। वह अक्सर हिंदू त्योहारों में बाधा डालते हैं। आरती ने कहा कि विवाद में अफरोज, रमजान, तहसीन, अतीउल्लाह और शमीम आदि लोग शामिल थे। इस दौरान नानपारा क्षेत्राधिकारी प्रदुम सिंह और प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित अन्य अधिकारीगण ने स्थिति पर नियंत्रण रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें