फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रैक्टर मालिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर किए थे किशोर के 17 टुकड़े, गिरफ्तार

बहराइच के रिसिया थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने घर से लापता हुए किशोर की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को दस दिन से गायब गायत्री नगर निवासी किशोर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर किशोर के कपड़े और रोटावेटर से शरीर के किए गए 17 टुकड़ो को बरामद किया। मामले का खुलासा एसपी वृंदा शुक्ला ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया है। एसपी ने पकड़े गए हत्यारोपियों का खुलासा करते हुए बताया कि बीती छह दिसंबर को गायत्री नगर निवासी मुनिजर का 15 वर्षीय बेटा विक्रम काम पर गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रविवार को ट्रैक्टर मालिक सिसई सलोन निवासी संजय वर्मा और उसके सहयोगी लवकुश को पकड़कर पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया वे लोग छह दिसंबर को खेत जोत रहे थे। इसी दौरान किशोर ट्रैक्टर पर बैठा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें