फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से तराई में बढ़ी ठंड, रुपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में राहत कार्य में आई तेजी

बहराइच में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रुपईडीहा में सुबह और देर रात घनी ठंड के कारण गलन लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजारों में सीमित चहल-पहल दिखाई दे रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत स्तर पर राहत व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के निर्देशन में शीतलहर से बचाव को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं तथा नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड तथा प्रमुख चौराहों पर ठंड से बचाव के उपाय किए गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के प्रतिनिधि डॉ. अश्वनी वैश्य द्वारा दीनदयाल वार्ड में जरूरतमंद व पात्र लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने संकेत दिए हैं कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए राहत अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उपेक्षित न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें