फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपईडीहा स्टेशन पर रोजाना ट्रेनों की आमद से बढ़ा उत्साह, जल्द नियमित संचालन की उम्मीद

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा से सटे अंतिम रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड इन दिनों स्थानीय लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टेशन पर प्रतिदिन ट्रेनों की आमद से क्षेत्र में कौतूहल के साथ-साथ उम्मीदों का माहौल बन गया है। ट्रेन के पहुंचते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साहपूर्वक प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं। इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं। रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन पर लगातार ट्रायल रन और तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। रोजाना ट्रेन आने से लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है कि जल्द ही रुपईडीहा से नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। स्टेशन परिसर में पूरे समय चहल-पहल बनी रहती है। इस संबंध में निवर्तमान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन अग्रवाल ने कहा कि प्रतिदिन ट्रेनों का पहुंचना इस बात का संकेत है कि रेलवे संचालन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। नियमित ट्रेन सेवाएं शुरू होने से व्यापार, रोजगार और आवागमन को बड़ा लाभ मिलेगा। भारत–नेपाल सीमा से सटे होने के कारण नेपाल के बांके, बर्दिया, दांग, कैलाली सहित अन्य जिलों के नागरिकों को भी यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं भारतीय सीमा क्षेत्र में अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ कारीडोर सहित पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना ट्रेनों को आते देखकर उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं और वे बेसब्री से नियमित ट्रेन संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि रेलवे सेवा शुरू होते ही पूरा क्षेत्र विकास की नई पटरी पर आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें