यूपी के बहराइच में मल्लावां पुलिस चौकी प्रभारी के बर्ताव से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी इंचार्ज अमरनाथ पर अभद्रता एवं जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईव जाम करके काफी देर तक प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाए जाने की मांग रखी। पूरा मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलरवा का है।