बहराइच में महाशिवरात्रि के अवसर पर पांडव कालीन प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए बैरिकेडिंग कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर रात ही जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इस मंदिर की स्थापना पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान की थी। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महराज ने इस मंदिर की विशेषता बताई।