फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर बहराइच के रुपईडीहा थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

बहराइच में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रुपईडीहा थाने में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ नानपारा पहुप सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों, ताजियादारों तथा केंद्रीय मोहर्रम-चेहल्लुम कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी त्योहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार, ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है। इससे अधिक ऊंचाई की ताजिया की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी गांव में रास्ते, कर्बला या अन्य किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित लोग तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान कराया जा सके। सीओ पहुप सिंह ने उपस्थित लोगों को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए मोहर्रम का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय मोहर्रम-चेहल्लुम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल माजिद अंसारी ने कहा कि ढोल बजाने वाले लोग कार्यक्रम में अलग-थलग नहीं रहेंगे, बल्कि कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोहर्रम के जुलूस में सहभाग करेंगे और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें