बहराइच में कतर्नियाघाट इलाके में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे से मौसम में बदलाव देखने को मिला। अचानक काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कतर्नियाघाट समेत बिछिया, गिरिजापुरी, कारीकोट, चहलवा, आम्बा, बर्दिया समेत कई गांवों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।