केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज कराने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचे। करीब 20 मिनट तक वह अदालत के अंदर रहे। कुछ देर बाद ही वह बयान दर्ज कराकर बाहर निकल आए। बाहर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।