फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- वो ऐक्सिडेंटल सांसद हैं 

बहराइच का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पर मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि उन्हें जनता सिर्फ एक्सीडेंटल सांसद के रूप में जानती है।  मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता है । जनता उन्हें पप्पू के नाम से जानती है। उन्हें न तो राजनीति का क ख ग पता है ओर न ही भारतीय संस्कृति का पता है। सिर्फ गांधी परिवार के होने के नाते वो एक एक्सीडेंटल सांसद हैं। ऐसे लोगों को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं। ये बातें उन्होंने राहुल गांधी की और से बीते दिनों भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर दिए गए एक बयान के जवाब में कही। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें