फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच-मैलानी के बीच ट्रेन सेवा अस्थाई तौर पर बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

बहराइच से मैलानी के बीच चलने वाली ट्रेनें 7 जुलाई से बंद हैं, जिससे बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर समेत नेपाल से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पहले यह ट्रेन नानपारा से होकर मिहींपुरवा और कार्तनियाघाट जंगल के रास्ते मैलानी तक जाती थी, जो जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होती थी। लेकिन हाल ही में लखीमपुर जिले में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे पटरियां कट गई हैं, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं बंद हैं। लंबे समय से ट्रेनों के ना चलने से क्षेत्र के लोग आवागमन के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था न होने से असुविधा और बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें