फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू

बहराइच में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होंगी। सभी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीबीएसई बोर्ड के लिए चार परीक्षा केंद्र और आईसीएसई बोर्ड के लिए भी चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें