फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में मोबाइल हैक कर ठगी, व्हाट्सएप के जरिये ठगों ने लाखों रुपये उड़ाए

बहराइच के रुपईडीहा कस्बा के निवासी कृष्ण मोहन का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनके परिचितों से पैसे ठग लिए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात कृष्ण मोहन के मोबाइल पर एक संदिग्ध एप्लीकेशन भेजी गई थी। उन्होंने जैसे ही उस एप्लीकेशन को खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया। शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ समय बाद उनके परिचितों से कॉल आने लगे कि उनके व्हाट्सएप से पैसे की मांग की जा रही है। हैकर्स ने कृष्ण मोहन के व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे। इस दौरान किसी से एक लाख रुपये तो किसी से 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण मोहन ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और रूपईडीहा थाने को भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अपने परिचितों को इस ठगी के बारे में सूचित करना शुरू किया, ताकि आगे कोई और इसका शिकार न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एप्लीकेशन को खोलने से बचें तथा ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें