यूपी के बहराइच में बुधवार की रात मां के साथ सो रही बच्ची अचानक लापता हो गई। महिला की नींद खुली तो बच्ची को बदल में ना देख उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर घर के अन्य लोगों की नींद खुल गई। घरवालों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीण किसी जंगली जानवर द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की आशंका जताई रहे हैं। घटना सुजौली थाना क्षेत्र के पकड़िया पुरवा गांव का मामला है।