फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में खूंटे से गाय चोरी करके हत्या, अवशेष मिलने पर लोगों में आक्रोश, छह संदिग्ध हिरासत में

बहराइच में मटेरा क्षेत्र के मोहरवा गांव में एक किसान की गाय चोरी कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आने से ग्रामीणों में बृहस्पतिवार को आक्रोश फैल गया। गाय के अवशेष मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कैलाश नाथ चौरसिया की गाय बुधवार रात उनके घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। बृहस्पतिवार सुबह जागने पर गाय गायब मिली। काफी तलाश के बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे स्थित इतवारी के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गुस्सा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और गाय के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री रणविजय सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से वार्ता हुई है और मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। मटेरा थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें