फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में कोहरे से पारा और लुढ़का, ठंड से कांपे लोग; यातायात प्रभावित

यूपी के बहराइच में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को और सख्त हो गया। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। ठंड के बढ़ते असर से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम में आई ठंडक के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अलाव से भी कंपकंपी नहीं छूट रही है। घने कोहरे का असर यातायात पर साफ दिखा। राष्ट्रीय और प्रांतीय राजमार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। सुबह के समय स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोग ठंड और कोहरे से परेशान रहे। बाजारों में भी देर से चहल-पहल शुरू हुई। कोहरे और ठंड के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। कई बसें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। वहीं रेल यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ ट्रेनों के देर से चलने की सूचना से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें