फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में कांग्रेस प्रवक्ता शेख जकारिया पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

बहराइच में कांग्रेस के प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू पर शनिवार की रात जानलेवा हमला हुआ। वह कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपुरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह दोस्त के घर खत्रीपुरा शीशे वाली मस्जिद के पास गए थे। यहीं पर बरापत्थर निवासी फैसल ने उन पर साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। फैसल जमीन कब्जे करने का काम करता है और हिस्ट्रीशीटर है। उसके द्वारा कब्जा की गई कुछ जमीनों के विरोध में उन्होंने पैरवी की थी। इसी ने नाराज होकर उसने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। फिर चाकू से हमला कर दिया। जब वह घायल होकर जमीन पर गिर गए तो आरोपी भाग गए। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गन शॉट सस्पेक्टेड है। चिकित्सक ने एक्सरे के लिए कहा था। लेकिन, वो लखनऊ चले गए। जांच की जा रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें