फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने हांका लगाकर भगाया

बहराइच में निशानगाड़ा रेंज के लोहरा गांव निवासी गुरप्रीत के घर में बुधवार की रात तेंदुआ घुस गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। तेंदुए को भगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गृहस्वामी गुरप्रीत ने बताया कि रात करीब 9 बजे घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। बाहर निकलकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुत्ते पर झपटने की कोशिश कर रहा था। तेंदुए को देखकर परिवार के लोग चीख पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ कुछ पीछे हटा, लेकिन घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद परिवार के लोगों ने छत से शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। कुछ ही देर में 20 से 30 ग्रामीण लाठी, टॉर्च और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि तेंदुए के हमले में न तो कुत्ता और न ही कोई परिजन घायल हुआ। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का एक्सीलेटर बढ़ाकर तेज आवाज करते हुए शोर मचाना शुरू किया। हॉर्न बजाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली सड़क पर दौड़ाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर गेहूं के खेतों की ओर भाग गया। घटना का वीडियो गांव के ही एक युवक ने मोबाइल से बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही निशानगाड़ा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने घर और आसपास के इलाके में तेंदुए के पगचिह्न लिए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें