फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भेड़िये ने एक और बालक को बनाया शिकार, जबड़े में दबाकर भागा आदमखोर; हालत नाजुक

यूपी के बहराइच में बुधवार की दोपहर सरयू कछार में भेड़िये ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। आदमखोर बच्चे को जबड़े में दबाकर झाड़ियों में खींच ले गया। चीख सुनकर परिजन और गांव के लोग शोर मचाते हुए भेड़िये के पीछे दौड़े। कुछ दूर आगे जाकर भेड़िया बच्चे को छोड़कर जगंल की ओर भाग गया। घटना फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के देवनाथपुरवा की है। गांव निवासी विजय कुमार का बेटा अनिकेश (8) घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय अचानक भेड़िया आ गया। बच्चे को जबड़े में दबाकर खेत की ओर भागा। ग्रामीणों ने देखा तो पीछा किया। बच्चा घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। भेड़िये ने बच्चे के सिर और शरीर के कई अन्य जगह का मांस नोचा था। उसे आनन फानन सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि सरयू के कछार में अब तक चार बच्चों की जान जा चुकी है। जबकि, 15 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीण लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भेड़िये की तलाश कर रहे हैं। लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी भी है। वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी अभी तक आदमखोर जानवर पकड़ा नहीं जा सका है। रेंजर ओंकार नाथ यादव ने बताया कि भेड़िये को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आ रहा है। कोशिश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें