फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक और पिकअप जब्त

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी ने कार्रवाई की है। उन्होंने बिना वैध दस्तावेज के नेपाल ले जाई जा रही कोल्डड्रिंक से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। 02 अप्रैल को एसएसबी की टीम रुपईडीहा स्थित व्यापार एवं पारगमन मार्ग स्थित जांच चौकी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिंद्रा बोलेरो को बैरिकेड की ओर आते देखा गया। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रुकने का संकेत दिया। इस पर चालक वाहन को तेज गति से बैरिकेड पार कर ले गया। जवानों ने वाहन को लगभग 50 मीटर आगे रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक रामबक्स पुत्र चंगू ने बताया कि वाहन में कोल्ड ड्रिंक लदी हुई है। यह पिंटू प्रधान की बताई गई। जांच के दौरान चालक नेपाल ले जाने के लिए आवश्यक कस्टम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन से 175 पेटी माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई है। इसमें प्रत्येक पेटी में 9 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 1575 बोतलें (प्रत्येक 2.25 लीटर) पाई गईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एसएसबी ने वाहन सहित पूरी खेप को जब्त करके कस्टम कार्यालय रुपईडीहा को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। पिंटू प्रधान ने बताया कि ड्राइवर रास्ता भूल गया था। इस कारण वह सीमा की ओर चला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें