फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में बाबुल का आंगन बना गेंद घर, 85 कन्याओं के हाथ हुए पीले

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 10:02 PM IST

बहराइच में गेंद घर परिसर में शुक्रवार को 85 कन्याओं के हाथ पीले हुए। इसमें 18 कल संख्यक समुदाय की कन्याएं थी। उनका निकाह पढ़ा गया। जबकि 66 हिन्दू समुदाय के कन्याएं का लोकरीति व वेद रीति के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने वर व वधू को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के गेंदघर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में विकासखंड चित्तौरा, रिसिया, पयागपुर, हुजूरपुर, नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा तथा नगर पंचायत रुपईडीहा के गरीब हिन्दू परिवार की 66 व अल्पसंख्यक समुदाय की 19 कुल 85 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें सामाजिक व धार्मिक मान्यताओं व रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया। विवाह के दौरान हिन्दू सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान किया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय व बीडीओ पयागपुर दीपेन्द्र पांडेय ने वर वधू को कई उपहार दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें