बहराइच की महसी तहसील के मंगल पुरवा गांव निवासी 11 साल के सरल मिश्र पर बृहस्पतिवार के दिन में भेड़िया ने हमला किया। इनकी मां पुष्पा मिश्रा ने कहा कि भेड़िये ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया किसी तरह उसको बचाया गया। बच्चे का महसी सीएससी में उपचार कराया गया है। वहीं, वन विभाग यह बात मानने को तैयार नहीं है। डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में भेड़िया को लेकर किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। वन टीम क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं।