फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर परिसर में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही भक्ति रस में सराबोर है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रातःकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से भाग ले रहे हैं। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है और भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इससे पूर्व आयोजित भव्य कीर्तन में रिंकू एंड भजन कमेटी द्वारा सुंदरकांड की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कीर्तन के दौरान “जयकारा बोलो रे बजरंगी सरकार की” एवं “मेरा बजरंग बाला” जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर अश्वनी वैश्य, बसंत चक्रवर्ती, मुनीश चंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में मुनीश चंद्र शर्मा, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, बसंत चक्रवर्ती समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। केतन चक्रवर्ती ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें