फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रूपईडीहा में भाजपा ने शुरू किया बूथ सत्यापन अभियान, कई बूथों का किया गया निरीक्षण

बहराइच के रूपईडीहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथों के सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज बूथ संख्या 16, 17, 18, 19, 29, 30 और 31 का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में मंडल प्रभारी आनंद प्रताप श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रभारी रतन अग्रवाल, जिला कार्य समिति सदस्य अजय मिश्रा, सर्वेश, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष वर्मा, मनोज प्रजापति, विजय गुप्ता तथा गुड्डू मद्धेशिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी आनंद प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से सत्यापन कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें