यूपी के बहराइच में हनुमान सरोवर तट पर 27 एवं 28 अक्तूबर को होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 151 बेदियों का निर्माण किया जा रहा है। छठ पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि नगर पंचायत रूपईडीहा की टीम सफाई एवं सजावट का कार्य निरंतर कर रही है। घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, प्रसाद, फूल, दूध और सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान सरोवर घाट पर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपालगंज (नेपाल) से आने वाली महिला श्रद्धालु भी छठ माता की पूजा-अर्चना करेंगी। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, कोषाध्यक्ष रिंकू अवस्थी, महामंत्री शनि सिंह, अरविंद मद्धेशिया सहित स्थानीय नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है।