फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बहराइच में निकाली गई विरोध यात्रा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने बहराइच में संकट मोचन हनुमान मंदिर से विरोध यात्रा निकाली। यात्रा नेशनल हाईवे-927 से होते हुए रुपईडीहा थाने के मार्ग से गुजरते हुए महर्षि कश्यप चौराहे पर पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महर्षि कश्यप चौराहे पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने शासन–प्रशासन से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाई जाए। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मौन नहीं रहेंगे और अन्याय को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विरोध यात्रा में अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ,राम जानकी मंदिर रूपईडीहा के महंत भगवान दास, जानकी दास, डॉक्टर सनत कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, कृष्ण मोहन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विवेक शुक्ला, दीपक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विष्णु चौरसिया, संदीप, जीतू कश्यप ,सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें