बहराइच शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को बहराइच प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सौरभ मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान इशरत महमूद खान, पूर्व क्रिकेटर राशिद हुसैन चाँद, चिंतामाड़ी पाण्डेय, मोहित मिश्रा, निखिल श्रीवास्तव, आयुष्मान पाण्डेय और दिव्यांश सिंह आदि मौजूद रहे। यह आयोजन 6 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा।