रविवार को बहराइच जिले के तीन विद्यालयों में पांच केंद्रों पर पीसीएस प्री की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों से बातचीत की गई तो कुछ परीक्षार्थियों ने कठिन प्रश्न आने की बात कही तो किसी ने प्रश्न पत्र सरल बताया। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखा।