फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, दूल्हा सहित तीन घायल, सभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बहराइच कोतवाली नगर के नाजिरपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात हल्दी रस्म के दौरान छत की दीवार गिर गई। हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी अनस का निकाह होना है। इसको लेकर मंगलवार की रात हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं अनस को हल्दी लगा रही थीं। इसी दौरान रात नौ बजे अचानक छत की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से दूल्हा अनस और दो महिलाएं घायल हो गई। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से परिजनों में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें