फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, भाजपा नेता सहित छह घायल

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बुधवार की सुबह बोलेरो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया निवासी भाजपा नेता प्रमोद आर्य बुधवार को बोलेरो से मिहींपुरवा तहसील जा रहे थे। इस दौरान बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर जमुनिहा मोड़ के पास बोलेरो की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में प्रमोद आर्य व सिरसिनपुरवा गांव निवासी संकटा प्रसाद, शांति देवी, नीरज, रघुवीर व मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पिकअप चालक लखीपुर निवासी मोहम्मद फरीद ने बताया कि पिकअप पर उसके साथ दो अन्य लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। वो लोग कतर्नियाघाट कस्टम का सामान छोड़कर वहां से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें