फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुलिया में छिपा तेंदुआ, लोगों पर झपटा

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी पेट्रोल पम्प से सुजौली मार्ग पर कारीकोट हजारी पुरवा गांव में सड़क के किनारे अनवर वारसी नाम के फार्महाउस के सामने पुलिया में तेंदुआ 4 बजे शाम से बैठा छिपा बैठा हुआ है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित है। कतर्नियाघाट रेंज टीम से वन दरोगा अरविंद गौतम व पड़ोस के निशानगाड़ा रेंज से वन दरोगा मुनीश कुमार व वन रक्षक कौशल किशोर सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए पर निगरानी की जा रही है। तेंदुआ एक बार पुलिया से बाहर निकलकर लोगों पर दौड़ चुका है जिसके बाद वह फिर से पुलिया में छिप कर बैठ गया है। तेंदुआ देखे जाने पर सबसे पहले पहुंचे बाघ मित्र राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा लगातार एक घंटे तक भीड़ को काबू में किया गया है। वन विभाग द्वारा सड़क पर दोनों ओर से आवागमन रोक दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें