बागपत। हरियाणा से पुआल लेकर आ रहे ट्रैक्टर में आग लग गई। आग हरियाणा बॉर्डर पर लगी और उसके बाद एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर को दौड़ाया गया। जब आग बढ़ गई तो कलक्ट्रेट के पास आकर उसे किनारे खड़ा करके चालक कूद गया। काफी देर तक राहगीर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।