बागपत में होली मिलन समारोह में पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिह ने औरंगजेब मुद्दे पर कहा कि मुगलों की निशानी मिटानी है तो तोड़ दो लाल किला और ताजमहल। मुगल ही नहीं अंग्रेज भी थे क्रुर, तो तोड़ा जाए दिल्ली का लेडी हॉर्डिंग हॉस्पिटल। ब्रिटिश काल में होता था भारतीयों पर अत्याचार। आजादी के बाद सभी धरोहर पर भारत का हक़। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा नफरत फैलाना है। कहा कि गन्ना किसान परेशान है और उनका बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। गन्ने का दाम भी नहीं बढ़ रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।