फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में चार दिन बाद पकड़ा गया अजगर जैसा सांप, लोगों ने ली राहत की सांस

Tue, 28 Jan 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

बिजनाैर जनपद  के जलीलपुर में बीएसएनएल ऐक्सचेंज जलीलपुर के बाहर रास्ते में पड़े पुराने पाइप से अजगर जैसा सांप पकड़ा गया। सोमवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए ले गई। शुक्रवार से आबादी में सांप देखा जा रहा था। बार बार सूचना देने के बावजूद वन कर्मी सांप को पकड़ने नही पहुंचे थे। सोमवार को बीएसएनएल ऐक्सचेंज के निकट रहने वाले बाशिंदों ने वन विभाग कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद वन कर्मी हरकत में आए। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की रेस्क्यू टीम सांप को पकड़ कर ले गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें