फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत से अपहरण की गई सात माह की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार

बागपत जनपद के बावली गांव से अपहृत हुई सात माह की बच्ची को 24 घंटे के अंदर बरामद कर अपहरण करने वाली दो बहनों और उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला 27 सितंबर से बच्ची के अपहरण की फिराक में थी, जिसने रुपयों का लालच देकर बड़ी बहन से बच्ची को मंगवाया था। बावली गांव में बृहस्पतिवार को इसरार की दस साल की बेटी मायरा अपनी सात माह की बहन मायसा को लेकर गली में मस्जिद के पास घूम रही थी। तभी बुर्के में एक महिला मायरा के पास आई और सात माह की बच्ची मायसा को छीनकर ले गई। एसपी अर्पित विजयर्गीय ने बताया कि बच्ची को बरामद करने के लिए चार टीमों को लगाया गया। जिन्होंने बावली गांव की रहने वाली श्वेता, उसकी बहन प्रीति निवासी दिल्ली और तुषार निवासी करण वाटिका नजफगढ़ मार्ग दिल्ली को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें