बागपत जनपद के सरूरपुरकलां गांव में जानलेवा हमला करने के मुकदमे में फरार चल रही प्रेम पुर्णिमा, संदीप, सुनील की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने कुर्की नोटिस जारी किया। इस पर पुलिस ने आरेापियों के घर जाकर कुर्की नोटिस चस्पा किया और गांव में स्पीकर से एलान कर कुर्की की चेतावनी दी। मुकदमे के विवेचक ने कहा कि निर्धारित समय में न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।