बागपत में लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन लंबी कूद, डोज बाल, दौड़, वालीबॉल समेत विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।